दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में आज आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीतापुर शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक व डायरेक्टर स्वर्गीय ललित कुमार मेहरोत्रा को उनके परिजनों, शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भावूपर्ण श्रद्धांजलि दी।
सीतापुर। आज 29 अगस्त, 2022 दिन सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीतापुर शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के अधीन संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर और सीतापुर शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर स्वर्गीय ललित कुमार मेहरोत्रा को गहरी संवेदनाओं के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में आज आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संस्थापक व डायरेक्टर स्वर्गीय ललित कुमार मेहरोत्रा को उनके परिजनों, शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भावूपर्ण श्रद्धांजलि दी। शोक संतृत्प वातावरण के बीच श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत ललित कुमार मेहरोत्रा को दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति अपनी भावनाओं को भी प्रकट किया गया।




श्रद्धांजलि सभा में अपनी भावना को प्रकट करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने स्वर्गीय चीफ साहब के लिए चंद लाइने समर्पित करते हुए कहा कि विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं, मुंह से न कभी उफ कहते हैं, संकट का चरण न गहते हैं, जो आ पड़ता सब सहते हैं, उद्योग निरत नित रहते हैं, शूलों का मूल नसाते हैं, बढ़़ खुद विपत्ति पर छाते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व जो ना कभी थके, ना कभी रुके, ना कभी हार माने, जिसको ठान लिया करके ही छोड़ा । जिसके लिए कुछ भी असंभव ना होता था, ऐसे उत्कृष्ट व्यक्तित्व इंजीनियर स्वर्गीय श्री ललित मेहरोत्रा सर का जन्म 10 फरवरी 1946 को सीतापुर जनपद में एक सामान्य खत्री परिवार में हुआ था । आपने अपने जीवन में चीफ इंजीनियर और मधुर व्यवहार वाले सिद्धांतवादी व्यक्तित्व के रूप में समाज में पहचान बनाई। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर के सम्मानित पद पर 20 वर्षों तक कार्यरत रहे । आपने लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, आदि विकास प्रधिकरणों में मुख्य अभियंता के रूप में कार्य किया । कठिनाईयों में विचलित हुए बिना सभी का मार्गदर्शन करते। सन 2001 में सीतापुर शिक्षा संस्थान ट्रस्ट की स्थापना अपनी माता जी के कहने पर ज्ञान के प्रसार और शिक्षा के उन्नयन हेतु किया इस ट्रस्ट का भूमि पूजन सचिव महोदय के कर कमलों से 22 नवंबर 2003 में कराया गया इसका निर्माण कार्य 2 दिसंबर 2003 से प्रारंभ किया ।
प्रधानाचार्य आर के सिंह ने कहा प्रथमयत: इस संस्थान में बी.एड.का पाठ्यक्रम सीतापुर शिक्षा संस्थान रस्यौरा महाविद्यालय के अंतर्गत 2005 में संचालित हुआ । बी.एड पाठ्यक्रम की रूप में चीफ साहब के द्वारा बोया गया बीज बढ़कर वटवृक्ष बन गया और कालांतर में यह बीटेक, बीआर्क, एमबीए, बीबीए, बी एस सी, एम एड, बी फार्मा, डी फार्मा, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, आईटीआई, डीएलएड, बीएससी, बीकॉम आदि पाठ्यक्रमों के संचालन की रूपरेखा तैयार की ।
प्रधानाचार्य आर के सिंह ने कहा आपका व्यक्तित्व कर्मठ के लिए सरल तथा आलसी के लिए कठोर था आप समय के पाबंद और सर्वदा कर्म को प्रधान तथा लक्ष्य केंद्रित प्रयास पर जोर देते रहे आप जवाहरलाल नेहरू के वाक्य “आराम हराम है” को अक्षांश मानने वाले रहे ।
श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने संस्थापक डायरेक्टर स्वर्गीय ललित कुमार मेहरोत्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
