प्रदेश अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओ ने जताई खुशी

सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री को भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर युवा भाजपा कार्यकर्ता आलोक श्रीवास्तव व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांट कर खुशी जताई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाते हुए भाजपा की नीतियों का बखान किया। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ता आलोक श्रीवास्तव ने बताया वरिष्ठ भूपेंद्र सिंह चौधरी जी ने जमीनी स्तर से जुड़कर कार्य शुरू किया था यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि कोई जमीन से जुड़ा व्यक्ति संगठन के सबसे उच्च पद पर पहुंच सकता है भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उन तमाम कार्यकर्ताओं को बल मिला है जो आज जमीन से जुड़कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। आलोक श्रीवास्तव ने भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर ऋषभ त्रिवेदी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को लडडू खिलाकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर ऋषभ त्रिवेदी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, आलोक श्रीवास्तव युवा मोर्चा नगर महामंत्री, अंकित श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार राठौर, संतोष कुमार राठौर, सनी निषाद, पनी निसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment