सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय एवं आईसीसीसी तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर की कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए टीम गठित कर जांच के निर्देश

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के अन्तर्गत माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय एवं आईसीसीसी तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अवलोकन करने के बाद इसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गयी।

इस अवसर पर उन्होने संबंधित पलेन्थ लेविल और सडक लेविल को देखने के बाद उन्होने मण्डलायुक्त सहारनपुर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। इसके अन्तर्गत मुख्य अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, मुख्य अभियंता सिंचाई, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सदस्य होंगे और इसकी रिपोर्ट 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था की लापरवाही होने पर एफ0आई0आर0 कर उसे काली सूची में डाला जायेगा। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।


कुलपति द्वारा विद्युत की समस्या बताए जाने पर उन्होने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय की विद्युत को शहर से जोडा जाए। उन्होने निर्देश दिए कि 02 इलेक्ट्रिक बसें विश्वविद्यालय को उपलब्ध करायी जायें। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के क्रम में सहारनपुर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का निरीक्षण किया। उन्होने विभिन्न जंक्शनों व शहर में लगाये गये कैमरों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

Leave a comment