सीतापुर: आजादी के अमृत महोत्सव के समापन की पूर्व संध्या के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजीव दीक्षित द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आज समापन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक गीत की प्रस्तुति की गई ।
आजादी के अमृत महोत्सव में प्रतिदिन शाम को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी जाती थी ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजीव दीक्षित, दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर से डा. निधि सिन्हा, साक्षी सिंह, राहुल राठौर, जावेद अहमद अंसारी मौजूद रहे ।
