रामकोट में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एकता के प्रतीक की मिसाल कायम करते हुए निकाली तिरंगा रैली
रामकोट/सीतापुर: आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान कस्बा रामकोट में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक की मिसाल देखने को मिली। प्रधान रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा व रामकोट पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद तार बाबू एवं उपाध्यक्ष रियासत अली सिद्दीकी की अगुवाई में सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा रैली में भाग लिया।
तिरंगा रैली का आयोजन कस्बे की रामकोट की जामा मस्जिद से किया गया। सर्वप्रथम तिरंगा रैली का आगमन रामेश्वरम धाम रामकोट गंगासागर तीर्थ पर हुआ। रैली में सम्मिलित सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने रामेश्वरम धाम गंगासागर तीर्थ पर ग्राम प्रधान रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा की अगुवाई में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। चुनावी माहौल में हिन्दू-मुस्लिम का मुद्दा छाया हुआ रहता है।
लेकिन इस देश की गंगा जमुनी तहजीब की तासीर को बदलना आसान नहीं है। रामकोट में सैकड़ों हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने भाईचारे की एकता की मिसाल पेश कर तिरंगा रैली का भ्रमण कस्बे के संपूर्ण क्षेत्र में करते हुए इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, एकता का राज चलेगा हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा, 15 अगस्त अमर रहे, के नारो से कस्बा रामकोट की गलियां गुंजायमान रहीं। इस दौरान तिरंगा रैली के आयोजन में कस्बा रामकोट के सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
