लखनऊ: सिटी मोंटेसरी स्कूल विशाल खंड, गोमती नगर प्रथम (I) कैंपस में विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, आई.ए.एस. के द्वारा आज हुआ।
श्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने सीएमएस प्रबंधन की प्रसंशा करते हुए कहा कि सी एम एस ने विश्वस्तरीय रोबोटिक्स लैब का निर्माण कर छात्रों को हैंड्स-ऑन रोबोटिक्स, एडवांस्ड टेक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीखने का अवसर प्रदान किया है।



श्री मिश्रा ने भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसन्धान’ के बारे में ज़िक्र किया और सी एम एस गोमती नगर शाखा के तीन छात्र आयुष, देवांश व प्रखर को वॉटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा में आयोजित रोबोटिक्स के कम्पटीशन में भारत को विश्व में दूसरा स्थान दिलाने पर बधाई दी।
इस अवसर पर सी.एम.एस के संस्थापक, डॉ जगदीश गाँधी, सी.एम.एस के जनरल सेक्रेटरी, श्री आर सी गुप्ता, सी.एम.एस गोमती नगर एक्सटेंशन की सीनियर प्रिंसिपल, सुश्री मंजीत बत्रा एवं सी.एम.एस गोमती नगर (I) की प्रधानाचार्य,
श्रीमती आभा अनंत भी शामिल हुई।
