लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय गड़ेरिया पुरवा में धूम धाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

प्रांतीय अध्यक्ष PSPSA विनय कुमार सिंह एवं बीएसए डॉ अमरकान्त सिंह ने बच्चों एवं शिक्षकों का किया उत्साह वर्धन

लखनऊ: प्राथमिक विद्यालय गड़ेरियनपुरवा में प्रवेशोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में नवीन नामांकित बच्चों का स्वागत तथा कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों की भावपूर्ण विदाई की गई।बुलबुल बच्चों ने कोशिश करेंगे की प्रतिज्ञा के साथ ही शांति का संदेश दिया। नन्हे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति की।

मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अमरकान्त सिंह ने विद्यालय को इंग्लिश मीडियम होने की घोषणा की तथा विद्यालय को एक कंप्यूटर दिलाने का भी वादा किया।साथ ही जिला समन्वयक प्रशिक्षण संतोष मिश्रा, PSPSA के प्रांतीय अध्यक्ष विनय सिंह,महामंत्री आशुतोष मिश्रा प्रांतीय संगठन मंत्री रंजना मिश्रा , खंड शिक्षा अधिकारी चिनहट इंदिरा देवी,प्रांतीय सचिव PSPSA लल्ली सिंह, ग्राम प्रधान श्री रामलखन यादव अन्य विद्यालयों के अध्यापक व विद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने सक्रिय भागीदारी की।

Leave a comment