बहराइच: आज बाबा सुंदर सिंह मूकबधिर विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । यह यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर गुरुनानक चौक होते हुए बाजार इंडिया से विद्यालय वापस पहुंची। विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने देश के प्रति अपनी सद्भावना व्यक्त की और तिरंगे के प्रति अपने प्यार को प्रकट किया।

स्वतंत्रता दिवस के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों डायरेक्टर डॉ बलमीत कौर, सरदार गुरविंदर सिंह, विमलेश जयसवाल, कोर्स कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर गुप्ता, सोनी, रूपा, गीता तथा बिंदु सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
