दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के बच्चों ने बनाई राखी

सीतापुर: रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार की राखियों का निर्माण कर प्रतियोगिता को चार चांद लगा दिया।

डीपीएस सीतापुर के छात्रों ने राखी को विभिन्न प्रकार के रंग बैंड, सितारे, कपास, पोम-पोम गेंदों का उपयोग करके सजाया और सुंदर कार्ड बनाएं ।

इस अवसर पर छात्रों ने भाइयों और बहनों के बीच सुंदर बंधन को मनाने के लिए एक थाली सजावट गतिविधि भी आयोजित की गई थी। जिस कार्यक्रम में छात्रों ने खुशी-खुशी भाग लिया । उन्होंने इस गतिविधि का भरपूर आनंद लिया।

प्राचार्य आर के सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अटूट बंधन है। इस अवसर पर भाई अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं।

Leave a comment