किसानों की विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण कर अवगत करायें : नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह
सीतापुर: जिला विकास अधिकारी हरिशचंद्र प्रजापति एवं नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया गया। विद्युत विभाग एवं नलकूप विभाग से सम्बन्धित सर्वाधिक समस्यायें किसान दिवस में प्राप्त हुईं। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अधि0 अभियन्ता विद्युत तथा अधि0 अभि0 नलकूप को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों की विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण कर अवगत करायें।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उमेश पाण्डेय द्वारा बेसहारा पशुओं की समस्या उठाते हुये इसका शीध्र कोई हल निकालने की मांग की गयी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक न्याय पंचायत में एक अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। वर्तमान में 17000 गौवंशों को संरक्षित किया जा चुका है, अवशेष बेसहारा पशुओं को 31 दिसम्बर, 2022 तक संरक्षित कर लिया जायेगा।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी- मनजीत कुमार, अग्रणी बैंक प्रबन्धक- अनल कुमार सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुये।
