पुलिस ने डीजे लाउडस्पीकर को किया सीज

पिसावां (सीतापुर)आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप मे पुलिस ने डी जे लाऊडस्पीकर को किया सीज थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुर भूडा गांव मे पुजारी पुत्र रामखेलावन के यहां भागवत आदि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात डीजे व लाऊडस्पीकर तेज ध्वनि से बजाकर नाच गाना हो रहा था सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे व लाउडस्पीकर बजाने का परमीशन दिखाने की बात कही जिस पर किसी तरह का परमीशन नही मिला वहीं समय अधिक होने पर आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया उन्होंने बताया लाउडस्पीकर तथा डीजे को सीज कर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर उच्च अधिकारियों को कार्यवाही के लिये आख्या भेजी गयी है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment