किसान मजदूर संगतिन ने किया ब्लाक कार्यलय का घेराव

पिसावां (सीतापुर) काम न मिलने पर किसान मजदूर संगतिन संगठन द्वारा ब्लाक का घेराव कर जमकर नारेबाजी की हंगामा काटा काम की मांग की काम न मिलने पर अनिश्चित काल के लिये धरना करने की भी चेतवनी।

किसान संगतिन मजदूर संगठन के मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को क्षेत्र के अल्लीपुर फखरपुर,करौंदिया,बबुर्दीपुर, मकरेडा,नेवदिया,पिसावां बिचपरिया,आदि दर्जन भर गांव के किसान मजदूर शामिल हुए संगठन की अध्यक्ष रामबेटी के नेतृत्व मे ब्लाक पहुंच कर नारे बाजी करने लगे तथा कार्यलय का घेराव कर हंगामा काटा इस अवसर पर मजदूरों ने बताया कि बीते जनवरी व फरवरी माह मे 800 मजदूरों ने काम की मांग की थी समय पर काम न मिलने पर 27 मार्च को पुनः खण्ड विकास कार्यलय पर अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया फिर भी आज तक काम नहीं मिला सोमवार को भी नया काम के लिये माह की पहली तारीख होने की वजह से मनरेगा के कर्मचारी धीरेंद्र सिंह को सात सौ मजदूरो ने काम की डिमांड सौपी इस अवसर पर मनरेगा कर्मचारी ने बताया चुनाव आचार संघिता होने की वजह से नया काम नहीं दिया जा सकता उधर संगठन के मजदूर कांम न मिलने पर ब्लाक पर अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी है खण्ड विकास अधिकारी रचना गुप्ता ने बताया कि नया काम नही दिया जायेगा जो पुराने काम सेंगसन हो चुके है वो काम करायें जायेंगे।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment