भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मासिक पंचायत कर सौंपा ज्ञापन

रामकोट/सीतापुर। भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मासिक पंचायत शहीद पार्क लालबाग सीतापुर मे आहूत की गई। मासिक पंचायत की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार राव के द्वारा की गई। पंचायत में पूर्व में दिए गए पत्रो व ज्ञापनो पर विचार विमर्श करने के उपरांत मजदूर किसानो की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारी नीरज अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जनपद सीतापुर के महोली, पिसावां, मछरेहटा, एलिया आदि विकास खंडों में लंबित पड़े वृद्धावस्था विधवा पेंशन के आवेदनों को शीघ्र जांच कर जिले पर भेज दिया जाय। पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थी दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। तहसील मिश्रिख के ग्राम भट्टापुरवा की कौशल्या पत्नी बच्चू लाल व ग्राम बेलंदापुर मजरा भदेभर की कोकिला पत्नी रामनरेश 2 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक लाभ नहीं मिला है। विकास खण्ड गोंदलामऊ के ग्राम पंचायत तरसावा गाँव में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। गांव में जगह जगह गन्दा पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खण्ड मिश्रिख के ग्राम पंचायत टेडवा में पात्रो के राशन कार्ड नही बनाये गए है ।जो दर दर भटकने पर मजबूर हो रहे हैं। गन्ना किसानों को नए सट्टे की पर्चियां देर से जारी की जा रही हैं। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर की महोली समित के राई पैडहिया गाँव के बहुत से गन्ना किसानों के नए सट्टा धारको की पर्चियों में खाता संख्या भी अंकित नही किया गया है। कुछ किसानों का सर्वे भी अधूरा पड़ा हुआ है। किसानों के खेतो में काफी गन्ना खड़ा हुआ है जो सूख रहा है। गन्ना दलालों को पर्चियां जारी की जा रही है। किसानों की गन्ने की पर्चियां भी कम कर दी गयी है। किसानों के सामने संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सीतापुर में गन्ना विभाग व गन्ना समिति सीतापुर तथा गन्ना पर्यवेक्षक की लापरवाही की वजह से कृषक कोड न0 4109/1062 रश्मि सिंह पुत्री स्व. महेश्वर बक्श सिंह निवासिनी सहरोई कालिकबक्स को मृतक घोषित किया गया है। जबकि वह जिंदा है। गन्ना किसान को पांच माह गन्ना समिति सीतापुर के चक्कर लगाते-लगाते व्यतीत हो गया है। अभी तक कोई सुधार नही हुआ है। और न ही आज तक एक पर्ची प्राप्त हुई है। इस गन्ना विभाग की लापरवाही का खामियाजा गन्ना किसानों को भुगतना पड़ रहा है। और गन्ना विभाग किसानो की नही सुन रहा है। विन्दुओं पर कार्यवाही न की गई तो एसोशिएशन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मासिक पंचायत में एसोसिएशन के जिला महासचिव अरुण कुमार राज, उप सचिव कौशल रावत, गोंदलामऊ ब्लॉक अध्यक्ष ब्रज लाल चौधरी, मछरेहटा ब्लॉक उपाध्यक्ष देशराज गौतम, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अनिरुद्ध कुमार, विकास कुमार अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी किसान पंचायत में मौजूद रहे।

  रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment