वृक्षारोपण करने के बाद उनका पालन-पोषण करना हमारी जिम्मेदारी- अचिन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

सीतापुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि हम सभी उन्हीं के आदर्शों पर चलना है। इस अवसरपर जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करने के बाद उनका पालन पोषण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर अपने जिले को हरा-भरा करना है। इसी क्रम पर जिला कार्यालय 11 पौधों का पौधरोपण किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा अनूप विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला, भाजपा कार्यकर्ता उत्तम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment