सुल्तानपुर: कहते हैं प्रतिभाओं का अपना कोई ठिकाना नहीं रहता यह शहर से लेकर गांव तक अमीर से लेकर गरीब तक किसी के भी अंदर हो सकती है । जरूरत है उसे निखार कर सामने वाले की । जी हां गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की मुख्य परीक्षा में जिले के होनहार ने अव्वल दर्जे में परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया है । स्पोर्ट्स परीक्षा में बैडमिन्टन कैटेगरी में पूरे प्रदेश में प्रदीप कुमार उर्फ टीटू यादव एडवोकेट के बेटे वर्चस्व सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । परिणाम घोषित होते ही पंत व्यायाम मंदिर के खिलाड़ियों जिले के खेल प्रेमियों टीटू यादव के समर्थकों में हर्ष का माहौल है । बैडमिंटन कोच आकाश के पहले वर्चस्व सेन वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय उर्फ चैम्पियन से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रहे थे । यहां चैंपियन बताते हैं ट्रेनिंग के दौरान भी वर्चस्व सेन अपने यूनिट में हमेसा आगे रहा करता था । वर्चस्व की इस कामयाबी में जहा मा बाप की खुशी का ठिकाना नही है वही चैंपियन भी बधाई बांट रहे है ।
