सीतापुर: आवास विकास कॉलोनी शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के सामने पार्क में लगा ट्रांसफार्मर जिसमें करंट आने से एक सांड की मृत्यु हो गई है । स्थानीय लोगों ने बताया कि करंट लगने से सांड की मृत्यु को 3 दिन बीत गए हैं नगर पालिका प्रशासन व सभासद को इसकी सूचना देने के बाद भी अभी तक पालिका कर्मियों द्वारा सांड के मृत शरीर को नहीं हटाया गया है जिससे साड़ का शरीर काफी फूल गया है और उससे दुर्गंध निकल रही है जिसे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है और क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है ।
आवास विकास कॉलोनी के लोगों ने बताया है की नगर पालिका प्रशासन व सभासद से मोहल्ले की साफ सफाई कराए जाने के लिए कई बार शिकायतें की गई पर क्षेत्र में कोई भी सफाई कर्मी नहीं आता है जिससे मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है ।
आवास विकास कॉलोनी शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के सामने लगे ट्रांसफार्मर में आ रहा करंट, बड़े हादसे को दे रहा दावत
आवास विकास कॉलोनी शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के सामने पार्क में लगे ट्रांसफार्मर में बरसात की वजह से करंट उतरने लगता है स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बीते दिनों ट्रांसफार्मर में करंट आने की वजह से एक सांड की मृत्यु हो गई है जिससे स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है कि ट्रांसफार्मर में करंट उतरने की वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है ।
