नए शैक्षिक सत्र कें पहले दिन किताबे पाकर नौनिहालों के खिले चहरे

बहराइच (तेजवापुर) : नवीन शैक्षिक सत्र 2019-20 के प्रथम दिवस पर प्रा0 व पू0मा0वि0 यादवपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर तिवारी द्वारा पुस्तकों का वितरण किया गया पुस्तके पाकर बच्चों के चहरे खिल गयेे l

इस अवसर पर बी एस ए श्याम किशोर तिवारी ने नवीन शिक्षा सत्र में शत प्रतिशत नामांकन हेतु प्रेरित किया गया, एवं ग्राम के लोगो को भी इस अवसर पर अपने बच्चों को दाखिले हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में विकास क्षेत्र तेजवापुर की खंड शिक्षा अधिकारी ,शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ,तेजवापुर विकासखंड के समस्त ए0बी0आर0सी 0,ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ,समस्त विद्यालय स्टाफ एवं कई अभिभावक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। नई पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।

Leave a comment