भाजयुमो द्वारा अपातकाल के शूरवीरों के सम्मान में संगोष्ठी का आयोजन

सीतापुर: आज भारतीय जनता पार्टी सीतापुर के जिला मुख्यालय पर भाजयुमो सीतापुर द्वारा अपातकाल के शूरवीरों के सम्मान में एक संगोष्ठी का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी के माध्यम में सीतापुर जिले के लोकतंत्र सेनानी अनिल सिंह, भरत त्रिपाठी, राम प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को सम्मानित किया गया।

समस्त लोकतंत्र सेनानियों द्वारा अपातकाल के समय के अपने संघर्ष को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से साझा किया गया और उनको भविष्य में इन घटनाओं का स्मरण रखकर राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की बात कही गई। संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा , जिला महामंत्री राजेश शुक्ला व रोहित सिंह ने जिले के युवाओं को अपने संबोधन के माध्यम से आपातकाल के बारे में तमाम बिंदुओं को प्रकाशित किया। संगोष्ठी का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री तरुण शुक्ला ने किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि मुख्य अतिथि अमरेंद्र शुक्ला ने युवा मोर्चा सीतापुर के कार्यकर्ताओं को अपनी आने वाली पीढ़ियों को और परिवार के अपने छोटे भाई बहनों से आपातकाल के समय लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किए गए संघर्षों को साझा करने का आग्रह किया और यह भी कहा इससे आने वाली हमारी पीढ़ी आगे मजबूत तरीके से देश के लिए कार्य कर सकेगी। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अनूप विश्वकर्मा, रणंजय सिंह, रामप्रताप सिंह, वैभव सिंह, कामेश शुक्ला, अमन विक्रम सिंह, अभिषेक मिश्र, राजा शुक्ला, अंकुल तिवारी व समस्त मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a comment