अयोध्या: जिले के मिल्कीपुर तहसील अन्तर्गत के इनायत नगर गांव निवासिनी गृहणी प्रतिभा पांडे का चयन जीजीआईसी में प्रवक्ता पद पर हुआ है। चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।परिवार के लोगों समेत रिश्तेदारों ने रिजल्ट आने के बाद प्रतिभा पांडे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रतिभा पांडे के पति देवेंद्र पांडे की नियुक्ति प्रधानाचार्य बेसिक शिक्षा विभाग के रूप के रूप में गोंडा जनपद में वर्ष 2008 में हुई थी। प्रतिभा पांडे ने हाई स्कूल व इंटर की पढ़ाई भीशम शाह इंटर कॉलेज भवानीगढ़ जनपद सुल्तानपुर से व स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा परास्नातक की पढ़ाई डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से किया है।
प्रतिभा घर पर रहकर घर के सभी कार्यों को करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दे रही थी तथा अपनी 8 वर्षीय बेटी अक्षया पांडे 4 वर्षीय बेटा कान्हा पांडे को भी पढ़ा रही थी। प्रतिभा पांडे ने कठिन परिश्रम के द्वारा यह पद प्राप्त कर क्षेत्र के बालिकाओं तथा घर पर पढ़ाई कर रही महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। कहा कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत किया जाए तो मंजिल कदम चूमेगी। चाहे लक्ष्य कितना ही बड़ा क्यों न हो ? प्रभा ने कहा कि संघर्षों से कभी भी नहीं घबराना चाहिए। जो घर से दूर इलाहाबाद लखनऊ बनारस आदि में रह कर तैयारी कर रहे हैं। वह मेहनत से पढ़ाई करें और अपने सीनियर से हमेशा सुझाव लेते रहे। कामयाबी जरूर मिलेगी।
