केंद्रीय विद्यालय सीतापुर में आठवें योग सप्ताह का आयोजन

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत , आज केंद्रीय विद्यालय सीतापुर में “आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन हर्षौल्लास के साथ किया गया | इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “मानवता के लिए योग ” है | इस अवसर पर विद्यालय के योग शिक्षक श्री आशीष अवस्थी ने छात्रों को योग के विभिन्न आसन- वज्रासन,वृक्ष-आसन, ताड़ासन, पद्मासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबन्धासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभांति, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया |

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रार्थना के साथ हुई | विद्यालय के योग शिक्षक ने आसनों के अभ्यास के साथ ही उनसे जुड़े लाभों की जानकारी भी दी |इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं के साथ ही विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया | विद्यालय की छात्रा शगुन मिश्रा (कक्षा 12) ने “योग से हम अच्छा स्वास्थ्य कैसे प्राप्त कर सकते हैं” विषय पर चर्चा की l


इससे पूर्व ,केंद्रीय विद्यालय सीतापुर में सात दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन 15 जून 2022 से 21 जून 2022 तक किया गया । प्रथम दिन 15 जून को योग इतिहास पर webinar का आयोजन किया गया। 16 जून को प्राणायाम व 17 जून को विद्यालय ने सूर्य नमस्कार का सफलतापूर्वक अभ्यास कराया गया | 18 जून को विद्यार्थियों ने योग प्रश्नोत्तरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । 19 जून को “योग के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन कैसे प्राप्त किया जाए” इसका प्रशिक्षण दिया गया। 20 जून को संपूर्ण विद्यालय ने “Yoga with music” में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का समापन 21 जून 2022 को विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के द्वारा हुआ।


अंत में प्राचार्य श्री सुनील कुमार ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया | इसी क्रम में एक भारतीय के रूप में योग दिवस हर भारतीय को किस प्रकार गर्व की अनुभूति देता है इस पर चर्चा की l योग शब्द की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए, इसी क्रम में 21 जून को ही योग दिवस के रूप में मनाये जाने के पीछे क्या आधार रहा इसकी बात की | छात्रों को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वाहन करते हुए इसकी अनिवार्यता पर बल दिया और प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा योग करने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने योग संकल्प लिया | अन्त में शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ | कार्यक्रम का संयोजन श्री निलेश कुमार मिश्र , मो. अनीस खान एवं श्रीमती वंदना राय ने किया |

Leave a comment