पत्रकार के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रियासत अली सिद्दीकी, (विशेष संवाददाता)
रामकोट-सीतापुर। रामकोट कस्बे के एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार मंगल प्रसाद बाजपेई के पिता पंडित सती प्रसाद बाजपेई प्रकांड विद्वान 94 वर्ष का निधन बुधवार की सुबह कस्बा स्थित पैतृक आवास में हो गया। मृत्यु का समाचार सुनकर श्रद्धांजली देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र का समूचा पत्रकार जगत एवं रामकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोमेश वर्मा, राजेश वर्मा, सन्तोष वर्मा, कमलेश वैश्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाजपा नेता भवँर सिंह, मंदीप सिंह, सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगतात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की। शाम 4 बजे के करीब रामकोट कस्बा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घडी में साहस प्रदान करने और दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कस्बे के पत्रकारों व व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भी पत्रकार के पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।


आपको बता दें कि लगभग 8 दशक तक समाज सेवा करने वाले पंडित जी (विक्की वाले पंडित जी) के नाम से शहर ही नहीं अपितु आसपास के जनपदों में समाजसेवी के रूप में मशहूर थे। रामकोट निवासी पंडित सती प्रसाद बाजपेई को उनके पुत्र मंगल प्रसाद बाजपेई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पंडित जी की अंत्येष्टि में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। पंडित सती प्रसाद बाजपेई अपने पीछे परिवार में पुत्र, पुत्र वधू, आदि भरा पूरा परिवार छोड़कर परलोक सिधार गए। अंत्येष्टि में रामकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोमेश वर्मा, नेवादा प्रधान लवलेश मिश्र, शंकर वैश्य, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, सुशील कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा, वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, असगर अली सिद्दीकी, बब्बी, पत्रकार रियासत अली सिद्दीकी, सुनीत अग्निहोत्री, राहुल मिश्रा, तार बाबू, अखिलेश कुमार, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment