बहराइच के शिक्षक अरुण कुमार ने देश की राजधानी में लहराया देवीपाटन मण्डल का परचम

बहराइच: दिल्ली के इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट में गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ग्वालियर मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय शैक्षिक संवाद एवं ग्लोबल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड्स का आयोजन मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्री खेम सिंह डहेरिया , कुलपति, हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल, श्री कुलवीर सिंह सिद्धू, जनरल रक्षा विभाग, भारत सरकार, श्री आर. बी. वर्मा,डायरेक्टर, मौसम विभाग, भारत सरकार, श्री विनोद कुमार शनवाल, विभागाध्यक्ष, शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया| कार्यक्रम में पूरे भारत के 16 राज्यों से चयनित 125 शिक्षकों को शिक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया| जिसमें जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश से शिक्षक अरुण कुमार सहायक अध्यापक संविलयन विद्यालय मलंगपुरवा, विकास खण्ड- बलहा, को मुख्य अतिथि खेम सिंह डहेरिया कुलपति हिन्दी विश्व विद्यालय भोपाल व श्री विनोद कुमार शनवाल, विभागाध्यक्ष, शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा,जी द्वारा प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुजरात की टीम मंथन से शैलेश प्रजापति इस सम्मान समारोह में विशेष सहयोगी रहे।


सभी शिक्षकों ने कक्षा में शिक्षण के दौरान बच्चों के बीच किये जा रहे प्रयासों को साझा किया। इस पावन अवसर पर शिक्षक श्री अरुण कुमार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों व उनकी प्रखर सोच भारत के भावी भविष्य के समक्ष इतिहास में गुमनाम व प्रसिद्ध क्रांतिकारियों व बलिदानियों को उनके आदर्श के रूप प्रस्तुत करने के प्रयास में गत तीन-चार वर्षों से अनवरत किये जा रहे प्रयास को मंच पर पर आसीन महानुभावों व 16 राज्यों से आये सभी नवाचारी शिक्षकों के द्वारा सराहना की गयी व आशीर्वाद दिया गया। सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच श्री अजय गुप्ता व समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों द्वारा अरुण कुमार को बधाई दी है ।

Leave a comment