लखनऊ: ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन द्वारा आज विकास दीप पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का शुभारंभ हनुमानगढ़ी मंदिर से आए, पुजारी प्रेम मूर्ति कृष्णकांत दास जी के द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा कराते हुए भंडारे का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आईना द्वारा डॉ आदर्श त्रिपाठी के नेतृत्व में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपना परीक्षण कराया और उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। इस कार्यक्रम की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
भंडारे में शामिल होने वालों में, रीता बहुगुणा सांसद, विनोद शाही महाधिवक्ता, सुरेश तिवारी पूर्व विधायक, ब्राह्मण समाज से अमरनाथ मिश्रा, विधायक विद्या शंकर सोनकर, अरविंद तिवारी उर्फ गुड्डू , समाजसेवी, भाजपा प्रवक्ता शबनम पांडे, नवाब कंम्बर केसर, नवीन विक्रम सिंह, ममता सिंह ,अनिल बाजपेई, समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, सीएमएस के हरिओम शर्मा , आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जी, प्रोमिला अरोड़ा, जलकल विभाग से आए अविनाश श्रीवास्तव सहित पत्रकारों के पुरोधा अजय कुमार जी, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद गोस्वामी, अविनाश शुक्ला, नवल कांत सिन्हा सहित वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों ने इस भंडारे में शामिल होकर सदियों से चली आ रही परंपरा और प्रथा में अपनी आस्था के साथ हनुमान जी के भंडारे में सहभागिता की।
