युवा मोर्चा माइक्रो डोनेशन अभियान में झोंक रहा पूरी ताकत

सीतापुर: आज सीतापुर भाजपा मुख्यालय पर युवा मोर्चा द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नौमिष त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नौमिष त्रिपाठी ने जिले में चल रहे माइक्रो डोनेशन अभियान की जानकारी कर जिलाध्यक्ष व उनकी टीम की जम कर तारीफ की। सचिन मिश्र व उनकी टीम ने माइक्रो डोनेशन अभियान में सीतापुर को प्रदेश में प्रथम श्रेणी तक लाने का संकल्प लिया। बैठक में जिलापदधिकारियों में कामेश शुक्ला, तरुण शुक्ला, अनूप विश्वकर्मा, अमनविक्रम सिंह, अभिषेक मिश्र, अखिलेश शर्मा, अंकुल , जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment