राज्यमंत्री राकेश राठौर “गुरु” ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

सीतापुर: आज परिवहन विभाग सीतापुर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। खैराबाद स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0) सभागार में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर (गुरू) द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रचार वाहनों व बाईक जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर (गुरू) ने कहा कि मुझे जीवन का अनुभव है, सड़क सुरक्षा के नियम अपनी आदत में शामिल कर लें जिससे सड़क दुर्घटना न हों। मुख्य मंत्री द्वारा सड़क हादसो को कम करने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है उन्होने कहा कि हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है। एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेयी ने कहा कि 18 से 24 अप्रैल के माध्य जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। यातायात के नियम सुरक्षा का कवच है। उन्होने उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात नियमो के पालन की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में जनपद की समाजिक संस्था सीतापुर प्रगति संस्थान की ओर से यातायात चिन्हयुक्त पम्फलेट वितरित किये गये।

कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई, आईटीआई प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी एलिया उमेश कुमार गौतम, खण्ड शिक्षाधिकारी खैराबाद अशोक यादव, टीआई फरीद अहमद, टीएसआई रामजतन, एआरएम राकेश कुमार ने भी छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमो की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान सहायक अयोध्या प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ सहायक सुदीप आर्या, कनिष्ठ सहायक सतीश कुमार, डी0बी0ए0 शैलेन्द्र दीक्षित, सारथी सुपरवाइजर प्रामिश मिश्रा, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment