यादव जागरण मंच की तरफ से हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

सीतापुर : विकासखंड पिसावा क्षेत्र के स्वामी महेश गिरी इंटर कॉलेज अनंतपुर में आज होली मिलन समारोह में यादव जागरण मंच संघ की मीटिंग की गई ! जिस के संरक्षक मिथिलेश यादव  व जिला अध्यक्ष डॉक्टर संदीप यादव  के द्वारा यादव जागरण मंच संघ मीटिंग का संचालन होली मिलन समारोह के माध्यम से किया गया है।

पिसावां में यादवों के साथ में हो रहे उत्पीड़न दुर्व्यवहार व गलत तरीके से नाजायज सताए जा रहे यादवों के बारे में चर्चा की गई।

यादव जागरण मंच संघ की मीटिंग में उपस्थित सभी सर्व सम्मानित पदाधिकारी व सभी गणमान्य सदस्यों ने यादव जागरण मंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व प्रधान मुंशी लाल यादव के साथ में हुए गलत नाजायज तरीके से मुकदमे में जेल भेजे गए इस बात पर आए हुए क्षेत्र के सभी सदस्यगण ने चर्चा की और इस घटना को गलत बताया।  और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंथन किया और यादवों के साथ में हो रहे अपराधों से छुटकारा पाने के लिए समाज को संगठित रहने के लिए विचार-विमर्श किया गया । इस अवसर पर डॉ सोबरन यादव, डॉ इंद्र पाल, संतोष यादव, प्रमोद यादव, सीताराम यादव, सियाराम यादव, अजीत यादव, सुखराम यादव, यशपाल यादव, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार, नीरज यादव, संदीप यादव, देशराज यादव, लालू यादव,  सहित समस्त यादव बंधु आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अनिकेश यादव

Leave a comment