आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सांसद राजेश वर्मा द्वारा फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया ।

सीतापुर: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा जी द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया ।

इस मौके पर जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मधु गरोला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके सिंह अधीक्षक डॉ अनंत मिश्रा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमाल चिकित्सा अधिकारी मनोज तथा ब्लॉक बेहटा के खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक की सभी आशा बहुओं तथा ए एन एम मौजूद थे इस मौके पर विभिन्न प्रकार की जांच जैसे एचआईवी की जांच मलेरिया की जांच टीवी की जांच कुष्ठ की जांच नेत्र जांच तथा मुख्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण जैसी सेवाएं मौजूद थे।

इस मौके पर आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद होम्योपैथ तथा यूनानी के डाक्टर व दवाएं मौजूद थे बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण हेतु विभिन्न प्रकार की पोषण सामग्री हरी साग सब्जी आदि लगाई गई थी खेलकूद एवं युवा विभाग द्वारा बच्चों को खेल के सांसद महोदय के द्वारा दिलाया गया इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे जिनके द्वारा 1888 रोगियों का पंजीकरण किया गया तथा दवा व परामर्श दिलाएगा ।

Leave a comment