नानपारा(बहराइच): बाबा साहेब की 131वीं जयंती पर नवाब गंज रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में बहराइच की लोकप्रिय पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, PSPSAशिक्षक संघ बहराइच के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राधेश्याम कनौजिया ने संयुक्त रूप से दोनों संघो के पदाधिकारियों व सैकड़ो लोगो व शिक्षक समुदाय की उपस्थिति में एक साथ एकत्रित होकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले व अक्षयवर नाथ कनौजिया के संयुक्त उद्बोधन में आप दोनों के द्वारा बाबा साहेब की जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए, सामाजिक व नैतिक मूल्यों को बनाये रखते हुए आपसी भाईचारे को सदैव मजबूत रखने की बात कही गयी। सम्पूर्ण उपस्थित शिक्षक साथियों ने बाबा साहेब के जीवन से मिलने वाली प्रेरणा, नैतिकता व समाज के उत्थान के लिए आवश्यक कर्तव्यों को अपनी जीवनशैली में परिलक्षित करने का वचन लिया।
विधान बनाकर भारत का, लिखी अद्भुत कहानी है
याद करें उस भीम को, संविधान जिनकी निशानी है ।
