अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय सीतापुर में महिलाओं को किया गया सम्मानित

सीतापुर: केन्द्रीय विद्यालय सीतापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Gender equality today for a sustainable tomorrow”) से सम्बंधित गतिविधियाँ आयोजित की गयीं । जिसमें विद्यालय के शिक्षक मीता पन्त, राजेश श्रीवास्तव एवं अरुषी शुक्ला द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात तरुण कुमार सिंह, वंदना राय, विमल कुमार, पुष्पेन्द्र कौशल एवं अम्बिका राम ने महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये ।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री सुनील कुमार ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के उत्थान हेतु सभी को प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया । सभी शिक्षिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किया ।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सञ्चालन धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं महमूद खान द्वारा किया गया ।

Leave a comment