सीतापुर (तम्बौर) : महाशिवरात्रि के पर्व पर तम्बौर इलाके में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवरात्रि के पर्व पर जगह जगह पर भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। कस्बे में थाने के इस पावन पर्व पर एक भव्य आयोजन किया गया। शिवरात्रि के मौके पर शिव जी बारात बाजार स्थित शिव मन्दिर से होकर रामकिशुन पुरवा में गाजे बाजे के साथ बारात लेकर अमीर गुलाल से खेलते हुए बारात पहुची। इस मौके पर हजारो की संख्या में भक्त शामिल रहे। शिव बारात में शामिल भक्तो ने प्रसाद ग्रहण करते हुए शर्बत पीकर जमकर झूमे। इस कार्यक्रम को पद्माकर दीक्षित सुमिन्द यादव सयोंग सिंह स्वामीशरण नाग समेत भक्तो ने कार्यक्रम कराया।
