स्ट्रांग रूम की निरन्तर हो रही फुल-प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था : राम भरत तिवारी

सीतापुर: अपर पुलिस अधीक्षक,दक्षिणी/नोडल अधिकारी “निर्वाचन” श्री एम.पी.सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्री राम भरत तिवारी ने अवगत कराया है कि मा. प्रेक्षक पुलिस विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 जनपद सीतापुर के द्वारा दिनांक -23/24-02-2022 की मध्य रात्रि में किये गये स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान कतिपय बिन्दुओं पर सुझाव दिये गये थे, जिसकी पूर्ति तत्काल प्रभाव से उसी समय करा दी गयी थी।


उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रांग रूम को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से आच्छादित किया गया है। जिसमें प्रथम स्तर की आन्तरिक सुरक्षा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सी.आई.एस.एफ.)द्वारा, द्वितीय स्तर की सुरक्षा व्यवस्था सशस्त्र पुलिस बल द्वारा तथा तृतीय स्तर की सुरक्षा व्यवस्था जिला पुलिस द्वारा निरन्तर की जा रही है। जिसकी मॉनीटरिंग 24X7 ( 8-8 घण्टे ) मजिस्ट्रेट/पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा करने हेतु ड्यूटी लगायी गयी है प्रत्येक स्ट्रांग रूम पर सी. सी. टी. वी. कैमरों व आउटर कॉर्डन में स्थापित टेण्टों में मॉनीटर लगाये गये हैं, जहां प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं द्वारा मॉनीटर पर लाइव फीडिंग को देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मा. आयोग/मा. प्रेक्षक पुलिस द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सभी स्ट्रांग रूम की फुल-प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था निरन्तर की जा रही है।

Leave a comment