उत्तर प्रदेश में बिजली मुफ्त देने का मैजिक सिर्फ मुझे आता है : अरविंद केजरीवाल

लखनऊ(मोहित लोधी): 48 घंटे पूर्व उत्तरप्रदेश के चौथे चरण में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी राजनैतिक दलों ने ताक़त झोंक दी ! कही रोड शो,कह आप,बीजेपी, सपा, कांग्रेस, बसपा, लोकलुभावन सपने दिखाते हुए मुफ्त बिजली, शिक्षा,देने की बात कर रहे है !चौथे चरण के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिटी स्टेशन के जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कितने स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, अस्पताल बनाये है ! हमने दिल्ली में युवाओं को 10 लाख नौकरियां दी है ! उत्तर प्रदेश बजट 5 लाख करोड़ है आखिर सारा पैसा गया कहा ? सारे नेता मुझे आतंकवादी कहते है क्या मैं आतंकवादी हू ! योगी ने प्रदेश में एक भी काम नही किया वही केंद्र में मोदी ने भी कोई काम नही किया ! मोदी से जब हमने कहा तो उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद में एक कवि कह रहा था केजरीवाल आतंकवादी है ! आतंकवादी दो तरह के होते है एक जनता को डराता है दूसरा भ्रस्टाचारियो को डराता है ! मैं भ्रस्टाचारियो को डराता हूँ! उत्तरप्रदेश में बिजली मुफ्त देने का मैजिक सिर्फ मुझे आता है !

Leave a comment