शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नही होता, आजीवन मार्ग दर्शक की भूमिका में रहता है- करुणा निधि गोस्वामी

(नानपारा) बहराइच: विदाई समारोह एक ऐसा समय का दौर जहां पर एक ऐसे व्यक्ति विशेष ने कर्मठता ,कर्तव्य ,परायणता से विद्यालय को सींचाऔर अपने कार्यों के द्वारा बच्चों के तथा साथ ही सहयोगियों के शैक्षणिक कार्यों में सदैव अपना शत प्रतिशत कार्य किया ।

आज विद्यालय परिवेश में श्रीमान रमेश चंद्र जी की विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक गण ने उनके आगामी जीवन एवं उन्हें उन्हें कुछ स्मृतियां भेट की और उनसे विद्यालय गतिविधियों में आवश्यक सभी कार्यों को भविष्य में सुचारू रूप से क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी ली । सभी शिक्षक गणों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और निवेदन किया कि समय-समय पर विद्यालय परिसर में भ्रमण भी करते रहें ऐसी हम आपसे अपेक्षा करते हैं।

तथा दूसरी तरफ जूनियर प्रांगण में श्रीमती कमला देवी का भी आज सेवा निवृत्त होने का अंतिम दिवस था जिस के उपलक्ष में सभी शिक्षक गण ने शिक्षिका श्रीमती कमला कुमारी प्र०अ० को स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा उनकी आगामी भविष्य भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रस्तुत की और उनके स्वस्थ शरीर की भी मनोकामना की ।

आज मैं अपने लगभग 7 महीने के बेसिक कार्यानुभव में अपने आप को बहुत खुशनसीब समझ रहा हूं कि मुझे इस अल्प समय अवधि में अनुभवी व्यक्तियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा जो कि मेरे लिए अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि ता है मैं इस आज के कार्य के लिए हमारे बड़े भाई राकेश वर्मा जी ,जूनियर के सहायक अध्यापक श्रीमान दिनेश शर्मा जी ,प्राथमिक के इंचार्ज दिनेश जी अपने मित्र प्रवेश चौहान,अजय जी और उषा जी का तहे दिल से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का सफल बनाने हेतु धन्यवाद देता हूं।।

Leave a comment