बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे को जीएसटी विभाग मेरठ द्वारा वुमन हैरेसमेंट कमेटी का सदस्य बनाया ।

मेरठ: बेटियों के हित में कार्य कर रही संस्था बेटियां फाउंडेशन के कार्यों को देखते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय मेरठ द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए एक समिति का गठन किया गया. इस समिति में 5 सदस्य हैं डिप्टी कमिश्नर सीजीएसटी, अध्यक्ष अंजू पांडेय, दो सुपरिटेंडेंट व इंस्पेक्टर ।

जीएसटी विभाग में किसी भी आंतरिक शिकायत होने पर अंजू पांडेय अपनी राय द्वारा समस्या का समाधान कर सकेंगीं। अंजू पांडे प्रधान आयुक्त केंद्र वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा मिले इस सम्मान पत्र पर उनका धन्यवाद करती है ।

Leave a comment