राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना ने शौर्य दिवस मनाकर किया ईट पूजन

जिला प्रमुख के नेतृत्व में हुआ आयोध्या भेजे जाने वाले ग्यारह ईंटो का  पूजन

सीतापुर। शिव सेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे एवम राज्य प्रमुख अनिल सिंह के निर्देशानुसार पूरे भारत व उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को शौर्य दिवस मनाया गया। जिसमे ग्यारह ईंटो का पूजन भारत वर्ष के प्रत्येक जिले में किया गया, जो सभी ईंट अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भेजी जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को शिवसेना जिला प्रमुख द्वारा ईंटो का पूजन करवाया गया। 
सीतापुर जिला प्रमुख गोविंद सहाय गुप्ता ने बताया कि आज के दिन शौर्य दिवस मनाना हर हिन्दू के लिए गौरव की बात है। आज के ही दिन भगवान श्रीराम को स्थापित किया था। जिसे आज हर हिन्दू शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय सीतापुर में ग्यारह ईंटो का पूजन  आशीष शास्त्री द्वारा करवाया गया और राम मंदिर निर्माण की कामना की गई। इस अवसर पर भवानी सेना जिला प्रमुख शैलेन्द्री श्रीवास्तव, कामगार सेना जिला प्रमुख शिव कुमार, जिला उप प्रमुख  विनय मिश्र,  जिला मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ताख् अंश,ु पवन शुक्ल, कमल त्रिवेदी, सहज गुप्ता, ब्रिज किशोर, अमित शुक्ल बबलू, अंशुल पांडेय, अम्बुज शुक्ल, मनीष मिश्र मन्नू आदि मौजूद रहे।


Leave a comment