सेवा निवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

निज संवाददाता,  बहराइच

बहराइच (विश्वेशरगंज ) : सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों का विदाई समारोह कल दिनांक 30 मार्च 2019 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया के प्रधान शिक्षक श्री दयाराम पाठक जी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया के प्रधान शिक्षक श्री श्याम नारायण द्विवेदी के सफलतापूर्वक अपना सेवाकाल पूर्ण करने के अवसर पर उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सम्बंधित विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ विशेश्वरगंज के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दोनों ही जगहों पर संविलयन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बहुत ही सुन्दर एवम् शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविलयन विद्यालय परसिया में कार्यक्रम का सञ्चालन प्रभात कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पू0 मा0 शिक्षक संघ विशेश्वरगंज तथा बंजरिया में पू0 मा0 वि0 रमनगरा के प्र0 शि0 बड़े भाई शिक्षक नेता आनंद बिहारी शुक्ल जी ने किया। कार्यक्रम में कई भावुक क्षण भी देखने को मिले जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया की बच्चियां पाठक जी के सम्मान में विदाई गीत गाते गाते रोने लगी।ये हमारे इन द्वय शिक्षकों का छात्रों के प्रति स्नेह व् लगाव प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने इन अग्रजों के व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताये हुए पलों को याद किया तथा शिक्षक साथियों से उनका अनुसरण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर दोनों न्याय पंचायतों के संकुल प्रभारी श्री हरि शंकर तिवारी व् भगीरथ तिवारी, वर्तमान में गोंडा जनपद में स्थानांतरित होकर गए पाठक जी के सहकर्मी राम प्रकाश मिश्र,पू0 मा0 शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री मुर्तज़ा खान, वरिष्ठ प्रधान शिक्षक एवम् पूर्व सह समन्वयक कैलाशनाथ गिरी, प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज के अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र, मंत्री जगरूप सिंह, कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजीव कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, संविलयन विद्यालय परसिया के प्रभारी रामदेव, सविंद्र सिंह, संविलयन विद्यालय बंजरिया के प्रभारी प्रभात सोनी, संविलयन विद्यालय बंजरिया के कार्यक्रम के संयोजक आशीष कुमार पाण्डेय व् देवी प्रसाद तिवारी तथा उनके सहयोग में सतत प्रयत्नशील मंगल प्रसाद शर्मा सहित प्रशांत सिंह,सतीश पाण्डेय,जय प्रकाश तिवारी, पंकज तिवारी,रविन्द्र सिंह, निर्मल कुमार भारती, पियूष रंजन मिश्र,अशोक त्रिपाठी, आशीष कुमार मिश्र, डॉ0 महिमा सिंह, दीपाली, रोहित कुमार, रमेश चंद्र जायसवाल,सूबेदार द्विवेदी,प्रेम चंद्र सोनकर, रामदेव, परसिया में अशोक कुमार शर्मा, अशोक कुमार स0 अ0, राहुल श्रीवास्तव स0अ0, प्रवीण कुमार सिंह ,बृजेश शर्मा, दिवाकर सिंह,संचिता देवी, दिनेश कुमार शर्मा सहित विकास खंड के शिक्षक/शिक्षामित्र/ अनुदेशक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त दोनों ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान व् विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा अभिभावक कार्यक्रम में सक्रीय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment