राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से बिहार के सारण में सम्मानित किये गए लखीमपुर के संदीप कुमार वर्मा

लखीमपुर खीरी: जनपद के संदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से बिहार के सारण में सम्मानित किया गया। संदीप को यह सम्मान नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर खीरी से कई वर्षों से जुड़कर किए जा रहे सामाजिक कार्य जैसे कि जल संरक्षण जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण आदि कार्यों को मान्यता देते हुए सन् 2021-22 का राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार दिया गया ।

नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर की जिला युवा अधिकारी सुश्री रोशनी पटवा ने संदीप कुमार को बधाई देते हुए कहा कि संदीप वॉलिंटियर के तौर पर नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर से जुड़कर सामाजिक कार्य कर रहे हैं। वह केंद्र के सक्रिय वॉलिंटियर हैं वही उन्होंने कहा कोई भी प्रोग्राम हो उसमें संदीप बढ़ चढ़ कर युवाओं को प्रतिभाग कर आते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाते हैं ऐसे पुरस्कार मिलने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक कार्य के प्रति आकर्षित होते हैं l इसके साथ-साथ केंद्र की लेखाकार एवं केन्द्र के सभी स्वयं सेवकों ने बधाई दी।

Leave a comment