हरदोई (कछौना) : जिलाधिकारी के निर्देशन पर नगर पंचायत कछौना पत्सेनी में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा पात्र नागरिकों को कोविड-19 का शत प्रतिशत वैक्सीन लगाया जाना है। उसी के परिप्रेक्ष्य में आज अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने ने नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के वॉर्ड संख्या 4 रेलवेगंज पश्चिमी में कराए जा रहे डोर टू डोर कोविड वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों एवं परिजनों को कोरोना से बचने एवं प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगाने की सलाह दी और लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक किया तथा छूटे लोगो को वैक्सीन लगवाई । अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को पात्र हितग्राहियों का डोर टू डोर जाकर शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने को निर्देशित भी किया।
निरीक्षण के दौरान लिपिक जे बी सिंह, ए एन एम सुमन, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मालती और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
