वर्षों पुराने दर्जनों बसपाइयों ने थामा सपा का दामन

तम्बौर/सीतापुर: लहरपुर विधानसभा में बसपा यूनिट के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने बसपा पार्टी को छोड़कर लहरपुर से सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा के समक्ष दर्जनों कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। रविवार को पब्लिक जूनियर स्कुल में बहुजन समाज पार्टी के 30 वर्षो से पुराने बसपाई हाजी इकरार गौरी हाजी अबरार गौरी समेत 4 दर्जन बसपा यूनिट के कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी में युवजन सभा जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद मंसूरी लहरपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश गिरी प्रत्याशी अनिल वर्मा के समक्ष समाजवादी पार्टियो की नीतियों से पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल कराया गया। सपा में शामिल होने के बाद हाजी इकरार गौरी ने बताया कि जिस तरह से बसपा में काम किया था लेकिन सम्मान मिलना बन्द हो गया था। अब सपा में शामिल होने के बाद बहुत ख़ुशी हो रही है कि अब तन मन धन के साथ सपा को जिताने का काम करूँगा। मेरे समाज के लोग पूरी तरह से अखिलेश यादव को सीएम बनाने का प्रयास किया जायेगा। लहरपुर में अनिल वर्मा जीताने का काम किया जायेगा।इस मौके पर सपा पार्टी के पूर्व प्रभारी जहीर अब्बास सलाहुद्दीन गौरी, पूर्व चैयरमैन नसीम नेता, पूर्व चैयरमैन इश्तियाक खां दिलनवाज गौरी इमरान गौरी रेहान गौरी सुफियान गौरी फहीम गौरी आदिल गौरी लवकुश वर्मा मौलाना नफीस गौरी फरहान गौरी जितेन्द्र राजपूत समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहीर अब्बास संचालन कुल्लन नेता ने किया।

Leave a comment