तम्बौर। इलाके के लौकी गांव में जुआ खेल रहे जुआरियों ने पुलिस को देख कर मची भगदड़ में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर दो जुवारियो की पिटाई का भी आरोप लगा है। घटना की सूचना पाकर राजनैतिक दलों के नेताओ ने पहुचकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
तम्बौर थाने के लौकी गांव के बाहर गांव के लोग बाहर जुऑ खेल रहे थे। गांव के बाहर जुऑ होने की सूचना पर थाने के रविकान्त कृष्णाकान्त पटेल सिपाहियो ने घटनास्थल पर पहुच गए। जुआ खेल रहे जुवारियो ने पुलिस को देखकर भागने लगे। सिपाहियो ने श्यामू पुत्र बाबुराम, व भूरे पुत्र मैनुद्दीन , सलाहुद्दीन पुत्र खलील को दौड़ा लिया। पुलिस को देखकर सलाहुद्दीन की हालत बिगड़ गई मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल समेत काफी पुलिस फ़ोर्स पहुच कर मृतक के परिजनों ने बातचीत की फिलहाल मृतक के परिजनो ने कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक काफी समय से बीमार रहता था जो खेत पर काम करने गया था जहां पर उसकी अचानक बीमारी के चलते मृत्यु हो गई । परिजनों का कहना था उनके धर्म के अनुसार प्रकृतिक मृत्यु मे पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता है जिस कारणवश उन्हें शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना है, कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस के द्वारा पिटाई की भ्रमक खबर फैलाई जा रही है जो गलत है ।
रिपोर्ट – खुर्शीद गौरी
