सीतापुर/तम्बौर। पत्रकार संघ के द्वारा दिवंगत एनडीटीवी के पत्रकार कमाल खान के निधन पर एक शोक सभा की गई। शोक सभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर कमाल खान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कमाल खान एक निष्पक्ष सहनशील पत्रकारिता जगत में जाने जाते थे। वे हमेशा गंभीर और संवेदनशील मुद्दों पर आम लोगों से लेकर राज्य व केन्द्र सरकार का ध्यान खींचते रहे। लोगों ने कहा कि अचानक उनका जाना पत्रकारिता जगत में दुःखद है । इस मौके पर तंबौर पत्रकार संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, सैय्यद मो0 रेहान, सौरभ द्विवेदी, राजेंद्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, सलिल श्रीवास्तव, सुनील शुक्ल, ज़ियाउल हक़, खालिद मंसूरी, खुर्शेद गौरी, विनीत शुक्ल, पीएन वर्मा, हरिओम शुक्ल, अरविंद सिंह, नंदकिशोर नाग, मौलाना अशफ़ाक़, हरेंद्र यादव, सर्वेश शुक्ल, मौलाना मुहीब, सुनील अवस्थी, अतीक अहमद, नरेंद्र प्रताप, अजय प्रतीक भटनागर, आनंद मोहन द्विर्वेदी सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
