ब्रह्मदीप होटल के पास खड़ी बस में लगी आग से बस जलकर राख

सीतापुर: खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर ब्रम्हदीप होटल के निकट एक टूरिस्ट बस अचानक धू-धू कर जल उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया पूरी बस को अपने आगोश में लिया इतना ही नहीं बस के निकट खड़ा एक ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। जिससे उसके टायर जल गए।

हालांकि इस अग्निकांड में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फायर बिग्रेड और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया बताया जाता है कि बस रिपेयरिंग के लिए हाईवे के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गयी।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment