सीतापुर (लहरपुर) : बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का छत्तीसवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में श्री लालजी सिंह जीवन ज्योंति महाविद्यालय, परसेण्डी, सीतापुर के सहायक आचार्य, हिंदी विभाग के श्री अजय कुमार सिंह को समारोह की अध्यक्षा राज्यपाल उप्र श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा डॉ सुधांशु त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उप्र श्रीमती नीलिमा कटियार रहीं।
डॉ अजय कुमार सिंह वर्ष 2013 से श्री लालजी सिंह महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत रहे हैं। ये न केवल हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बल्कि स्वतंत्र लेखक के रूप में भी समसामयिक सामाजिक समस्याओं पर भी लिखते रहे हैं। इनके कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।
रिपोर्ट- हाशिम अंसारी
