जांबाज सिपाही अशोक यादव को सीओ लहरपुर सुशील कुमार ने किया सम्मानित

सीतापुर (लहरपुर) – सम्मान का असल अर्थ तो तब और बढ़ गया जब गोबरैय्या सुल्तानापुर के निवासी लोगों के द्वारा अभी हाल में आई बाढ़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को अपनी जान की बाजी लगाकर नहर में कूदकर लहरपुर कोतवाली के जांबाज सिपाही अशोक यादव ने डूबते हुए लोगों को नहर से बाहर निकाल लिया था ।

उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आज गांव निवासियों के द्वारा अशोक यादव को क्षेत्राधिकारी लहरपुर सुशील कुमार के द्वारा शील्ड व शाल देकर सम्मानित किया गया बाढ़ और करोना कॉल में अपनी संतोषजनक सेवाओं के लिए कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार को भी क्षेत्राधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया ।

क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा जब हम सच्चे मन से किसी के काम आ जाते हैं या फिर हमारी वजह से अगर किसी की जान बच जाती है या हम किसी भूखे को खाना खिलाते हैं इस कार्य को करने के बाद मन को जो संतुष्टि मिलती है या जो सुकून का अहसास होता है यह आनंद की अनुभूति किसी अन्य काम में नहीं होती।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मास्टर अकबर अली, मौलाना अब्दुल वकील, मौलाना इसरार अहमद कयूम, प्रेम प्रकाश, सुभाष राही और सुल्तानापुर गांव के लोग व सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- हाशिम अंसारी

Leave a comment