सीतापुर: नव वर्ष के प्रथम दिवस पर राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों के द्वारा बैठक राजा टोडरमल पार्क स्थिति कलेक्ट्रेट सीतापुर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी ने की। इस दौरान संस्था में सहयोग राशि स्वेच्छा पूर्वक देकर संस्था की रशीद प्राप्त कर सदस्यता ग्रहण की गई।
राजा टोडरमलस्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने संस्था के विस्तार करने पर बल देते हुए कहा की ज्यादा से ज्यादा लोग सदस्यता ग्रहण करें, जिससे समाज में फैले भ्रष्टाचार को रोका जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके. और हर माह के दूसरे शनिवार को राजा टोडरमल पार्क स्थिति आंख अस्पताल मार्ग कलेक्ट्रेट में आयोजित की जाएगी, गरीबो मजदूरों, पीड़ितों की समस्याओं का समाधान उच्च अधिकारियों से मिल कर कराया जाएगा। वही पर बैठक में प्रधान मंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान एवं उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश भारती ने कहा कि राजस्व के जनक राजा टोडरमल की बदौलत सारा राजस्व विभाग चलता है। इन्होंने जरीब, गट्ठा, गुनिया आदि यंत्रो का प्रयोग कर भूमि माप में अपनी महती भूमिका निभाई, राजस्व सुरक्षा प्रणाली की शुरुआत की थी। उनका नाम आज भी राजस्व के जनक के रूप में जाना जाता है। जिनका नाम सदा सदा के लिए अजर अमर रहेगा, राजस्व सुरक्षा सेवा दल का सदस्यता अभियान चलाया गया। बहुत से लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
बैठक में राजस्व सेवा सुरक्षा दल के जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, सतीश आर्य, सक्रिय सदस्य भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार राव, जिलामहासचिव अरुण कुमार राज, एडवोकेट पंकज कुमार सैनी, एडवोकेट आदित्य कुमार , सेवानिवृत्त कानून गो अयोध्या प्रसाद रामकिशोर, अनुरुद्ध कुमार, दिनेश, रामप्रसाद भास्कर, दशरथ, राजीव शुक्ला, लाइक अहमद के अलावा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
