मांगे यू.पी दिल से केजरीवाल: स्मृति उपवन में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित हुई “केजरीवाल की महारैली”

लखनऊ(मोहित लोधी): म्यूजिकल थीम से शुरू हुए मांगे यू.पी केजरीवाल पांच साल केजरीवाल के गीत ने आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित “केजरीवाल की महारैली” में प्रदेश भर से आये कार्यकताओ में जोश और जुनून के साथ उत्साह भर दिया ।

स्मृति उपवन में तिरंगे के साथ “आप”के लहराते ध्वजों ने यू.पी में परिवर्तन की बयार लाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का आवाहन किया ।

अपने निर्धारित समय के पश्चात महारैली के मंच पर दोपहर 3 बजे पहुँचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओ सहित यू.पी की जनता का अभिवादन स्वीकार किया ।

स्वागत – अभिनंदन के पश्चात मंच से महारैली को संबोधित करते हुए “आप” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने यू.पी की जनता का आवाहन किया श्री केजरीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि,पिछले 2017 के चुनाव में बीजेपी के सबसे बड़े नेता ने कहा था ,कब्रिस्तान-शमसान बनवाऊंगा ।

यू.पी में योगी जी ने पांच साल में सिर्फ शमशान ही बनवाये ! आप मुझे एक मौका दे दो आपके बच्चो के लिए स्कूल बनवाऊंगा । शिक्षा पर बल दूंगा दुनिया मे कॅरोना का सबसे बुरा मैनेजमेंट उत्तरप्रदेश के था । मैं बाबा भीमराव अंबेडकर का पुजारी हूँ । 75 साल में इन पार्टियों में हमे गुमराह करते हुए अनपढ़ रखा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज करते हुए कहा आप हमारी दिल्ली आकर हमारे स्कूल देख लो, एक बार और उत्तर प्रदेश में अगर बीजेपी को मौका दे दिया तो 12 घंटे का बिजली का पावर कट लगने लगेगा हम आपको बिजली का 0 बिल देने के साथ 24 घंटे बिजली देंगे । भाजपा सरकार आपको ये सब नही दे सकती हम बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी दूंगा ।

Leave a comment