चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी, आग एक की मौत

सीतापुर : रामकोट थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में रामचंद्र पुत्र रामलाल के घर चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

जिसमे एक मोटरसाइकिल तथा गिरस्ती का सारा सामान जल कर रख हो गया वही आग बुझाने गए पड़ोस के रामचंद्र पुत्र रामभरोसे 45 की छप्पर के नीचे जल कर दर्द नाक मौत हो गयी ।

सूचना पाकर पहुँचे एडिशनल एसपी सीओ सिटी रामकोट उमाकांत दीपक व अग्नि शमन कर्मी ,तहसीलदार सदर गिरीश चन्द्र झा, नायब तहसीलदार श्री राम गौड़ , व कानून गो व लेखपाल आभिशेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल की।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment