आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयकर विभाग ने 2500 किमी0 लम्बी साक्लोथॉन का किया आयोजन

इनकम टैक्स अधिकारी प्रीत चड्ढा ने बाइसिकल मैन आफ इण्डिया नीरज प्रजापति एवं उनकी टीम के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया ।

सीतापुर: आयकर दाता है देश का निर्माता है। समय से आयकर भरकर न सिर्फ स्वयं निश्चिंत रहें बल्कि देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। यह संदेश आयकर विभाग के 2500 किमी0 लम्बी साक्लोथॉन आयोजन के दौरान बाइसिकल मैन आफ इण्डिया नीरज प्रजापति एवं उनकी टीम द्वारा साइकिल यात्रा करते हुये जनपद में पहुंचने पर दिया गया। इससे पूर्व शहर स्थित आयकर कार्यालय में इनकम टैक्स अधिकारी प्रीत चड्ढा ने साइकिल यात्रा आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत इस अभियान का मकसद है कि नागरिकों को टैक्स देने के फायदे बताये जायें तथा ईमानदारी से टैक्स भरने के लिये प्रेरित किया जाये। एक दिन में करीब 111 किलोमीटर रास्ता तय करेंगे साइकलिस्ट श्री नीरज ने बताया कि और रास्ते में मिलने वाले सभी नागरिकों, बच्चों और महिलाओं को टैक्स चुकाने के फायदे और राष्ट्र निर्माण में इसका महत्व समझाते है। नीरज का यह भी कहना है कि आयकर चुकाने के मामले में नागरिकों को जो भी समस्याएं आती हैं उनको अधिकारियों को अवगत कराते हैं और नागरिकों को नई तकनीक के नवाचार के बारे में भी बताते रहते हैं और नए तकनीक और प्रावधानों से अवगत कराते हैं। दिनांक 07 दिसम्बर को प्रातः 08.00 बजे साइकिल यात्रा आयकर भवन सीतापुर से सिविल लाईन चौराहा, तरणताल तिराहा, जी0आई0सी0 चौराहा, नवीन चौक चौराहा, काशीराम कालोनी चौराहा होते हुये आगे जनपद हरदोई और शाहजहांपुर के लिये प्रस्थान करेगी।

Leave a comment