रायबरेली: आज रायबरेली की ऊँचाहार विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने कहा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलने जा रहा है उत्तर प्रदेश की जनता का समर्थन योगी बाबा को पूर्ण रूप से मिल रहा है।

आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है विपक्ष सिर्फ भ्रम की राजनीति कर रहा है पर यह उत्तर प्रदेश की जनता है सब जानती है वह भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है आज लोग नकली हिंदू बने घूम रहे हैं जनेऊ डाल कर दिखा रहे हैं पर जनता समझ चुकी है ।
कुछ लोगों ने तो कारसेवकों पर गोली चलवाई थी वह आज मंदिर मंदिर घूम रहे हैं जनता आज तक भूली नहीं है आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो राम मंदिर बन रहा है। हर जगह शांति व्यवस्था कायम है पुलिस प्रसाशन सराहनीय कार्य कर रही हैं जनता पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के साथ में हैं एक बार फिर भाजपा सरकार ।
