तम्बौर। गैस रिफलिंग करते समय एक मारुती कार धू धू कर जलने लगी। मारुती कार की लपटे तेज होने से एलटी लाईन भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग की तेज लपटे होने से धमाके की डर से आसपास के घर के लोग छोड़ भाग खड़े हुए। घटना के समय कारोबारी के घर में सिलेंडर का भंडारण लगा हुआ था। सूचना पर आई पुलिस को लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवासियों का आरोप हे कि पुलिस की मिलीभगत से गैस रफिलिंग का कारोबार चर्म पर चल रहा है। पुलिस ने गैस रिफलिंग के मामले में कारोबारी को हिरासत में लिया कस्बा स्थित शेखन टोला में थाने की रोड पर आसिफ नाम के युवक द्वारा गैस रिफलिंग का कारोबार करता था। रविवार की रात में एक मैन्ने की एक मारुती ओमनी कार में गैस रिफलिंग करते समय कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से मारुती धू धू कर जलने लगी। मारुती में आग की तेज लपटे होने से अफरा तफरी मच गई। पास पड़ोस के लोग घर छोड़ कर भाग खड़े हुए। लपटे काफी तेज होने से 11 हजार की एलटी लाईन तेज लपटे होने से क्षतिग्रस्त हो जाने से बाल बाल लोग बच गए। करीब 1 घण्टे से जल रही मारुती कार के धमाके के डर से गाड़ी के कोई नजदीक नही जा सका। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस से मोहल्ले के लोगो से काफी नोकझोंक हो गईं। मोहल्ले के लोगो का आरोप है कि काफी समय से गैस रिफलिंग का कारोबार पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। मोहल्ले के लोगो का काफी नाराज होने से पुलिस ने कारोबारी आसिफ नाम के युवक को थाने में बैठाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल मामले को दिखवाने की बता कह रहे है।
रिपोर्ट- खुर्शीद गौरी
